Home Breaking News तिहाड़ से शिफ्ट होंगे खूंखार कैदी: जेल प्रशासन ने भेजा है प्रस्ताव, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

तिहाड़ से शिफ्ट होंगे खूंखार कैदी: जेल प्रशासन ने भेजा है प्रस्ताव, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

0
तिहाड़ से शिफ्ट होंगे खूंखार कैदी: जेल प्रशासन ने भेजा है प्रस्ताव, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

[ad_1]

Tihar Jail Administration sent proposal to shift gangsters to jails of other states

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों को अब दूसरे प्रदेशों की जेलों में भेजा जा सकता है। इसको लेकर जेल प्रशासन को ओर से दिल्ली सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव में सुरक्षा का हवाला देते हुए गैंगस्टरों को देश की अन्य सुरक्षित जेलों में शिफ्ट करने की बात कही गई है। कहा गया है कि तिहाड़ जेल में बंद अपराधियों को देश की अन्य सुरक्षित जेल में शिफ्ट किया जाए। जेल प्रशासन आधिकारिक तौर पर इस संबंध में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। फिलहाल तिहाड़ जेल में करीब 10 से ज्यादा गैंगस्टर बंद हैं और इनके सौ से ज्यादा साथी भी वहीं निरुद्ध हैं।

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और प्रिंस तेवतिया की हत्या के बाद से लगातार तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जेल प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि ट्रांसफर आफ प्रिजनर एक्ट में संशोधन किया जाए, ताकि किसी भी राज्य की जेल से दूसरे राज्य की जेल में अपराधियों को शिफ्ट किया जा सके। फिलहाल नियम यह है कि किसी दूसरे राज्य में कैदियों का शिफ्ट करने के लिए उस राज्य सरकार की अनुमति आवश्यक है। इस मामले में जेल प्रशासन के अधिकारियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। अफसर औपचारिक बयान देने से बच रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here