Home Breaking News पर्दे पर साथ नजर आएंगे मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन, ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

पर्दे पर साथ नजर आएंगे मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन, ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

0
पर्दे पर साथ नजर आएंगे मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन, ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

[ad_1]

According to Reports Gangs Of Wasseypur stars Manoj Bajpayee Nawazuddin Siddiqui to team up for a film soon

मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन
– फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में शुमार हैं। फिल्मों से लेकर वेब शो तक दोनों अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। दोनों सितारों को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए वाकई शानदार अनुभव होगा। हालांकि, फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में मनोज बाजपेयी और नवाज साथ काम कर चुके हैं। मगर, पूरी फिल्म में दोनों का साथ में एक भी सीन नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक इन्हें जल्द ही स्क्रीन शेयर करते देख सकेंगे। 

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

इस बात की चर्चा चल रही है कि दोनों प्रतिभाशाली सितारे जल्द ही एक नई फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। बता दें कि दोनों ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के स्टूडेंट्स रहे हैं। फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर में मनोज बाजपेयी ने नवाज के पिता का रोल अदा किया था।’

South Celebs: विलेन का रोल निभाने के बावजूद फैंस के दिल में बसे ये साउथ सितारे, पर्दे पर दिखाई खूंखार खलनायकी

इस फिल्म में भी कर चुके हैं काम

इसके अलावा वर्ष 1999 में आई मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘शूल’ में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। इस फिल्म में नवाज वेटर के रोल में दिखे थे। हालांकि, दर्शकों ने उन्हें वर्षों बाद नोटिस किया, जब वह इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन गए।

Babil Khan: बाबिल ने साझा किया रात में शूटिंग का अनुभव, काउच पर सोते हुए तस्वीरें की साझा

इन प्रोजेक्ट्स में हैं बिजी

वर्कफ्रंट की बात करें तों मनोज बाजपेयी फिलहाल कोर्टरूम ड्रामा ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ की तैयारी में जुटे हैं। इसमें वह वकील के किरदार में हैं। दूसरी तरफ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की झोली में भी कई फिल्में हैं। इनमें से एक है ‘जोगीरा सारा रारा’, जिसमें वह नेहा शर्मा के साथ नजर आएंगे।

Sameer Wankhede: समीर का दावा, बॉलीवुड सितारे बन रहे रेव पार्टियों के ब्रांड एंबेसेडर, बढ़ा रहे ड्रग्स व्यापार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here