Home Breaking News वानखेड़े-SRK की व्हाट्सएप चैट वायरल और आयुष्मान खुराना के पिता का निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

वानखेड़े-SRK की व्हाट्सएप चैट वायरल और आयुष्मान खुराना के पिता का निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

0
वानखेड़े-SRK की व्हाट्सएप चैट वायरल और आयुष्मान खुराना के पिता का निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

[ad_1]

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ…



अभिनेता शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच चल रहे विवाद में हर बार नया मोड़ सामने आ रहा है। बीते दिनों समीर वानखेड़े को सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था, जिसमें वह शामिल नहीं हुए थे। अब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच हुई चैट वायरल हो रही है। यह चैट आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान का है। इस चैट में शाहरुख खान समीर वानखेड़े से कहते हैं कि वो पिता की हैसियत से बात कर रहे हैं। उन्होंने समीर वानखेड़े से गुजारिश की कि मेरे बेटे आर्यन को जेल में ना रखा जाए। जेल में रखने से वो टूट जाएगा। शाहरुख इस चैट में कानून के तहत पूरा सहयोग करने की बात कर रहे हैं। 

 


फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना को बड़ा झटका लगा है। उनके पिता और मशहूर एस्ट्रोलॉजर पी खुराना का निधन हो गया है। पी खुराना मशहूर एस्ट्रोलॉजर थे।पी खुराना दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। पंजाब में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के पिता का हुआ निधन, दिल की बीमारी से जूझ रहे थे एस्ट्रोलॉजर

 


बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। आर्यन खान ड्रग केस में फंसी मॉडल मुनमुन धमेचा ने एक्स एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें केवल फेम पाने के लिए इस मामले में फंसाया गया है। उनका ड्रस मामले से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन जब समीर वानखेड़े को जब पता चला कि वो एक मॉडल हैं तो उन्हें इसमें घसीट लिया गया।

Munmum Dhamecha: ‘केवल फेम पाने के लिए उन्होंने मुझे फंसाया’, मॉडल मुनमुन धमेचा का समीर वानखेड़े पर आरोप

 


कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में बहुत सारे भारतीय सेलेब्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे इनकी लिस्ट बड़ी होती जा रही है। दरअसल, अब श्रुति हासन उन मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रहे हैं। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां पहले ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने फैशन सेंस से चर्चा में बनी हुई हैं और अब श्रुति हासन के रेड कार्पेट पर धमाल मचाने का समय आ गया है। श्रुति हासन इस फेस्टिवल में एक खास वजह से उपस्थिति दर्ज कराने वाली हैं। दरअसल, श्रुति हासन फेस्टिवल में एक चर्चा में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचने वाली हैं।

Shruti Haasan: ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में हिस्सा लेंगी श्रुति हासन, इस अहम मुद्दे की बैठक की बनेंगी मुख्य अतिथि


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here