[ad_1]
07:58 AM, 19-May-2023
जो और जिल बाइडन का स्वागत
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन का हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क में स्वागत किया।
#WATCH | US President Joe Biden arrives at the Hiroshima Peace Memorial Park in Japan.
Japanese Prime Minister Fumio Kishida welcomes him and other G7 leaders. #G7HiroshimaSummit pic.twitter.com/aE4DN8vqhF
— ANI (@ANI) May 19, 2023
07:40 AM, 19-May-2023
इमैनुएल मैक्रों जापान पहुंचे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जापान के हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क पहुंचे। जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने उनका और अन्य जी7 नेताओं का स्वागत किया।
#WATCH | French President Emmanuel Macron arrives at the Hiroshima Peace Memorial Park in Japan.
Japanese Prime Minister Fumio Kishida welcomes him and other G7 leaders.#G7HiroshimaSummit pic.twitter.com/oVTjQuyCl8
— ANI (@ANI) May 19, 2023
07:38 AM, 19-May-2023
इतालवी राष्ट्रपति से भी मिले पीएम किशिदा
जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने हिरोशिमा में इतालवी राष्ट्रपति जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने पूर्वी एशिया में स्थिति पर बात की। दोनों ने साफ किया कि परमाणु और मिसाइल मुद्दों के साथ-साथ चीन से संबंधित मुद्दों और उत्तरी कोरिया से निपटने में समन्वय जारी रखा जाएगा।
07:35 AM, 19-May-2023
बाइडन से भी मिले किशिदा
जापानी प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ जापान-अमेरिका शिखर बैठक की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। दोनों ने माना कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र, विशेष रूप से पूर्वी एशिया में बल द्वारा यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
07:35 AM, 19-May-2023
हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क पहुंचे सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जापान में हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क पहुंचे। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने उनका और अन्य जी7 नेताओं का स्वागत किया। पीएम किशिदा ने हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के तहत सुनक के लिए रात्रिभोज भी आयोजित किया। इस वर्किंग डिनर के अवसर पर दोनों नेताओं ने ‘द हिरोशिमा अकॉर्ड: एन एनहान्स्ड जापान-यूके ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ जारी किया।
#WATCH | UK Prime Minister Rishi Sunak visit the Hiroshima Peace Memorial Park in Japan. Japanese Prime Minister Kishida Fumio welcomed him and other G7 leaders.#G7HiroshimaSummit pic.twitter.com/ydvnyNO6t1
— ANI (@ANI) May 19, 2023
07:33 AM, 19-May-2023
G7 Live: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटिश PM सुनक समेत जी-7 नेता हिरोशिमा पहुंचे; पीएम किशिदा ने किया स्वागत
जापान में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं पीएम मोदी
सबसे पहले पीएम मोदी जापान में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं, जहां से वह पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की यह पहली यात्रा होगी।
[ad_2]
Source link