[ad_1]
04

लखनऊ के खिलाफ मैच की बात करें, तो केकेआर को अंतिम 2 ओवर में जीत के लिए 41 रन बनाने थे. पारी का 19वां ओवर तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने डाला. रिंकू ने पहली 3 गेंद पर 3 चौके जड़े. चौथी गेंद पर उन्होंने 2 रन लिया और 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा. अंतिम गेंद पर वे रन नहीं बना सके. 20वां ओवर तेज गेंदबाज यश ठाकुर डालने आए. पहली गेंद पर वैभव अरोरा ने एक रन लिया. अगली गेंद वाइड रही. दूसरी गेंद पर रिंकू सिंह रन नहीं बना सके. तीसरी गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट पर शॉट खेला, लेकिन रन नहीं लिया. अगली गेंद वाइड रही. चाैथी गेंद पर रिंकू ने छक्का तो 5वीं गेंद पर चौका जड़ा. अंतिम गेंद पर एक फिर रिंकू सिंह ने छक्का लगाया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके. (AP)
[ad_2]
Source link