Home Breaking News Vande Bhart: बाल-बाल बची पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस; तूफान से ट्रेन पर गिरी पेड़ की शाखाएं, बिजली भी गुल

Vande Bhart: बाल-बाल बची पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस; तूफान से ट्रेन पर गिरी पेड़ की शाखाएं, बिजली भी गुल

0
Vande Bhart: बाल-बाल बची पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस; तूफान से ट्रेन पर गिरी पेड़ की शाखाएं, बिजली भी गुल

[ad_1]

Tree branches fall on Puri-Howrah Vande Bharat amid storm and cracks windshield

वंदे भारत एक्सप्रेस का शीशा टूटा।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारत की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत लगातार एक के बाद एक हादसों का शिकार हो रही है। इस बार ट्रेन प्राकृतिक आपदा का शिकार हुई है। हादसा रविवार को पुरी-हावड़ा रूट पर हुआ। यहां भारी बारिश और तूफान के कारण सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन के शीशे पर एक पेड़ की शाखा गिर गई । इसके कारण ट्रेन का शीशा टूट गया।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना ओडिशा के जाजपुर जिले में शाम करीब 4:45 बजे बैतरणी रोड और मंजुरी रोड स्टेशनों के बीच हुई। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि तूफान के दौरान पेड़ की शाखाएं ट्रेन पर गिर गईं। साथ ही तूफान के कारण टहनियां पुरी से हावड़ा जा रही ट्रेन के पैंटोग्राफ में फंस गई। प्राकृतिक हादसे का शिकार हुई ट्रेन के पायलट केबिन का शीशा भी टूट गया है। पेंटोग्राफ ओवरहेड तार से उलझा होने के कारण ट्रेन की बिजली भी काट दी गई है। 

डीजल इंजन से मंजुरी रोड स्टेशन तक ले जाई जाएगी वंदे भारत

ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि वे इसे दूसरे इंजन से ट्रेन ले जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि एक डीजल इंजन ट्रेन को मंजुरी रोड स्टेशन तक लाएगा। मंजुरी रोड से ट्रेन अपने इंजन के साथ गंतव्य तक जाएगी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here