[ad_1]
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. उनके ज्यादातर खिलाड़ियों ने पूरे सीजन में अपना शत प्रतिशत दिया. लेकिन आज हम सीएसके के 5 ऐसे धुरंधरो के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और जिनकी मदद से चेन्नई ने प्लेऑफ में जगह बनाई है.
01

डेवोन कॉनवे ने इस साल आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है .उन्होंने अब तक 14 मैचों में 585 रन रन बनाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम मुकाबले में डेवोन ने 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने इस साल 6 अर्धशतक भी जड़े हैं. सीएसके को प्लेऑफ तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा. (AP)
02

ऋतुराज गायकवाड़ के लिए साल 2023 भी बेहतरीन रहा है. उन्होंने 14 मैचों में अब तक 504 रन बनाए हैं. उनका भी उच्चतम स्कोर 92 का रहा है. सीएसके के लिए इस सीजन में उन्होंने तब तक कुल 3 फिफ्टी जड़ी है. AP
03

शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में इस साल बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान आकर्षित किया है. 14 मैचों में शिवम ने अब तक 385 रन बनाए हैं. उन्होंने कुल 3 फिफ्टी जड़ी. सबसे खास बात तो यह है कि उनका स्ट्राइक भी काफी शानदार रहा है. प्लेऑफ के मुकाबलों में वह अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे. (IPL)
04

तुषार देशपांडे ने भी अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है. उन्होंने 14 मैचों में अब तक सीएसके के लिए कुल 20 विकेट झटके. आईपीएल में तुषार ने अब तक कुल 48.5 ओवर डाले जिसमें उन्होंने कुल 465 रन दिए. अगर वह आगे भी शानदार प्रदर्शन करते रहे तो पर्पल कैप उनके नाम हो सकती है. (IPL)
05

पिछले साल फ्लॉप हुए रवींद्र जडेजा इस साल बल्लेबाजों के लिए काल बन गए हैं. जडेजा ने 14 मैचों में अब तक 17 विकेट लिए हैं. जडेजा की इकोनॉमी 8 से भी नीचे की रही है. 49 ओवर डालते हुए जड्डू ने अब तक सिर्फ 375 रन ही दिए हैं. जरूरत पड़ने पर उन्होंने बल्ले से भी रन बटोरें हैं. AP
[ad_2]
Source link