Home Breaking News PM Modi: विदेश दौरे पर पीएम मोदी को मिलेगा ‘दुर्लभ’ सम्मान, कुछ ही नेताओं को मिली है ऐसी इज्जत

PM Modi: विदेश दौरे पर पीएम मोदी को मिलेगा ‘दुर्लभ’ सम्मान, कुछ ही नेताओं को मिली है ऐसी इज्जत

0
PM Modi: विदेश दौरे पर पीएम मोदी को मिलेगा ‘दुर्लभ’ सम्मान, कुछ ही नेताओं को मिली है ऐसी इज्जत

[ad_1]

pm modi receive rare honours during papua new guinea visit fipic summit australia japan g-7 summit

पीएम मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर गए हुए हैं। जिसमें उन्होंने पहले जापान में जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद वह हिंद प्रशांत महासागर स्थित देश पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। इन विदेश दौरों पर प्रधानमंत्री मोदी को खूब सम्मान मिल रहा है लेकिन पापुआ न्यू गिनी जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को एक दुर्लभ सम्मान मिलेगा, जो कुछ ही नेताओं को मिला है। 

पीएम मोदी को मिलेगा खास सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को हिंद प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। पापुआ न्यू गिनी का यह पीएम मोदी का पहला और भारत के किसी भी प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। इस वजह से भी यह दौरा बेहद खास है। सामान्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में शाम ढलने के बाद राष्ट्रध्यक्षों को पारंपरिक स्वागत नहीं किया जाता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मामले में पापुआ न्यू गिनी अपनी परंपरा को बदलने जा रहा है। पीएम मोदी के पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए पहुंचेंगे। 

चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी

चीन हिंद और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। अब भारत ने भी चीन को उसके पड़ोस में चुनौती देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत भारत हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। इसी के तहत पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी का दौरा बेहद अहम है। पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड कॉपरेशन सम्मेलन की तीसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। यह सम्मेलन पापुआ न्यू गिनी में होगा और इसमें हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के 14 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह बैठक सोमवार को होगी। साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही फिजी में FIPIC की शुरुआत की थी। 

ऑस्ट्रेलिया में ‘लिटिल इंडिया’ जाएंगे

पापुआ न्यू गिनी के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी सिडनी में एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय मूल के नागरिकों से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम हैरिस पार्क इलाके में होगा, जिसे लिटिल इंडिया के रूप में जाना जाता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here