Home Sports कोहली WTC Final के लिए कब पहुंचेंगे इंग्लैंड? पहला जत्था कल तड़के होगा रवाना, 7 जून से खेला जाएगा मुकाबला

कोहली WTC Final के लिए कब पहुंचेंगे इंग्लैंड? पहला जत्था कल तड़के होगा रवाना, 7 जून से खेला जाएगा मुकाबला

0
कोहली WTC Final के लिए कब पहुंचेंगे इंग्लैंड? पहला जत्था कल तड़के होगा रवाना, 7 जून से खेला जाएगा मुकाबला

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप फाइनल में भारत के सामने होगा ऑस्ट्रेलिया
कोहली की टीम आरसीबी आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशिप का फाइनल (WTC Final) 7 से 11 जून तक लंदन के द ओवल में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ी दो या तीन जत्थों में इंग्लैंड पहुंचेंगे. पहला जत्था मंगलवार (23 मई) को तड़के रवाना होगा जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल होंगे. कोहली की टीम आईपीएल 2023 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. ऐसे में कोहली भी टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ पहले जत्थे में इंग्लैंड पहुंचेंगे.

कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथी मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी उसी उड़ान से लंदन पहुंचेंगे. इंग्लैंड रवाना होने वाले पहले बैच में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल तथा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के अलावा राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाला सहयोगी स्टाफ भी शामिल है. डब्ल्यूटीसी फाइनल सात से 11 जून के बीच ओवल में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:कोहली WTC Final के लिए कब पहुंचेंगे इंग्लैंड? पहला जत्था कल तड़के होगा रवाना, 7 जून से खेला जाएगा मुकाबला

ये खिलाड़ी बाद में पहुंचेंगे इंग्लैंड
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) के सूत्रों ने कहा, ‘खिलाड़ी दो या तीन जत्थों में इंग्लैंड पहुंचेंगे. पहला जत्था कल सुबह चार बचकर 30 मिनट पर रवाना होगा.’जिन खिलाड़ियों की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंची हैं, वे बाद में इंग्लैंड पहुंचेंगे। इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, केएस भरत और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं।

चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं
टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा पहले ही इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं. भारत के अधिकतर खिलाड़ी दो महीने तक आईपीएल में खेलने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए उतरेंगे जबकि इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल खिलाड़ियों में से केवल तीन खिलाड़ी ही इस टी20 लीग में खेल रहे थे. भारत 2021 में डब्ल्यूटीसी में उपविजेता रहा था. वह पिछले 10 वर्षों में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा.

Tags: India vs Australia, Virat Kohli, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here