[ad_1]
हाइलाइट्स
शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ ठोका शतक.
गिल ने पिछले 2 मैचों में ठोके लगातार 2 शतक.
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं. 23 वर्षीय बल्लेबाज ने पहले अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरी, लेकिन जब वह विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक के सामने दीवार बने तो फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. इन सभी चर्चाओं के बीच शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी कर दी है, जो कुछ ही मिनटों में वायरल हो चुकी है. फैंस इस पोस्ट को देखने के बाद सारा के बारे में जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं.
शुभमन गिल ने पोस्ट में अपनी फोटो लगाई है जिसमें वह बिना कबड़ों के नजर आ रहें हैं. युवा बैटर ने एक टॉवल पहनकर मिरर पोज दिए हैं. फैंस इस पोस्ट को देखने के बाद तरह-तरह की कमेंट्स करते नजर आए. जिसमें कई लोग सारा का जिक्र कर रहे हैं. वहीं, हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने भी गिल की फोटो की स्टीकर के जरिए तारीफ की है. गिल ने इस फोटो को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है. देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.

शुभमन गिल ने दिखाई विराट वाली निरंतरता
IPL 2023: विराट कोहली का कमाल…धोनी का धमाल, अंत में मची होड़, कैसा रहा प्लेऑफ तक का सफर?
रविवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने अपना डंका बजाया. पहले आरसीबी की तरफ विराट कोहली ने अपना लगातार दूसरा शतक लगाया और टीम को एक लड़ाकू स्कोर तक पहुंचा दिया. जिसके बाद शुभमन गिल भी गुरू से कम नहीं निकले. गिल ने विराट जैसी निरंतरता दिखाई और अपना लगातार दूसरा मैच विनिंग शतक ठोक दिया. गुजरात की जीत के बाद आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है.
.
Tags: IPL 2023, Sara tendulkar, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 17:54 IST
[ad_2]
Source link