Home Breaking News Mann Ki Baat: एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए ‘युवा संगम’ अहम, पीएम मोदी बोले- अगले 25 साल अहम

Mann Ki Baat: एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए ‘युवा संगम’ अहम, पीएम मोदी बोले- अगले 25 साल अहम

0
Mann Ki Baat: एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए ‘युवा संगम’ अहम, पीएम मोदी बोले- अगले 25 साल अहम

[ad_1]

mann ki baat live news updates programme pm modi new parliament building inauguration 101st episode yuva sanga

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित
– फोटो : Twitter@air

विस्तार

मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार मन की बात का यह एपिसोड सेकेंड सेंचुरी की शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘100वें एपिसोड के ब्रॉडकास्ट के समय एक प्रकार से पूरा देश एक सूत्र में बंध गया था। हमारे सफाईकर्मी भाई-बहन हों या फिर अलग-अलग सेक्टर के दिग्गज, ‘मन की बात’ ने सबको एक साथ लाने का काम किया है। आप सभी ने जो आत्मीयता और स्नेह ‘मन की बात’ के लिए दिखाया है, वो अभूतपूर्व है। जब ‘मन की बात’ का प्रसारण हुआ, तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग टाइम जोन में, कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी, इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला। मैंने हजारों मील दूर न्यूजीलैंछ का वो विडियो भी देखा, जिसमें 100 वर्ष की एक माताजी अपना आशीर्वाद दे रही हैं।

‘युवा संगम से एक सूत्र में बंध रहा देश’

पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘बीते दिनों हमने मन की बात में काशी तमिल संगमम की बात की। सौराष्ट्र तमिल संगमम की बात की। कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी तेलुगू संगमम भी हुआ। अब इन्हीं की तर्ज पर ‘युवा संगम’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न राज्यों के युवाओं को अलग-अलग राज्यों के दौरे पर भेजा जा रहा है। पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के एक युवा ग्यामर न्योकुम और बिहार की एक युवा छात्रा विशाखा सिंह से बात की। दोनों युवा सरकार के ‘युवा संगम’ कार्यक्रम के तहत अलग-अलग राज्यों के दौरे पर गए थे। पीएम मोदी ने दोनों के अनुभव जाने और दोनों को अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए भी कहा। युवा संगम के पहले चरण में 1200 युवाओं को देश के 22 राज्यों के दौरे पर भेजा जाएगा। पीएम ने कहा कि जो भी युवा इसका हिस्सा हैं, वह सुनहरी यादों के साथ वापस लौटे हैं जो हमेशा उनके दिलों में रहेगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here