Home Breaking News Wrestlers Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर पहलवानों के समर्थन में पहुंचे टिकैत, पुलिस ने दिल्ली में घुसने से रोका

Wrestlers Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर पहलवानों के समर्थन में पहुंचे टिकैत, पुलिस ने दिल्ली में घुसने से रोका

0
Wrestlers Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर पहलवानों के समर्थन में पहुंचे टिकैत, पुलिस ने दिल्ली में घुसने से रोका

[ad_1]

11:39 AM, 28-May-2023

पहलवानों को पुलिस ने रोका

दिल्ली के जंतर मंतर पर हंगामा शुरू हो गया। संसद भवन की ओर जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक लिया है।

11:31 AM, 28-May-2023

राकेश टिकैत को दिल्ली की सीमा में घुसने के दौरान रोका

यूपी गेट पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली की सीमा में घुसने के दौरान रोका गया है। इस दौरान राकेश टिकैत ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली की सीमा में जाने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे पंचायत करने के लिए कहा है। 

11:10 AM, 28-May-2023

Wrestlers Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर पहलवानों के समर्थन में पहुंचे टिकैत, पुलिस ने दिल्ली में घुसने से रोका

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में पंचायत करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पहुंचे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने गाजीपुर बॉर्डर में पंचायत करने का ऐलान किया था। गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है साथ ही गाजीपुर बॉर्डर पर धारा 144 लगाई है। गाड़ियों को चेकिंग के बाद यूपी से दिल्ली में एंट्री दी जा रही है। किसानों को दिल्ली की ओर न जाने देने को लेकर बैरिकेडिंग लगाई गई है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here