Home Breaking News Manish Sisodia Live: सिसोदिया की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, तिहाड़ जेल से घर पहुंचे डिप्टी सीएम

Manish Sisodia Live: सिसोदिया की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, तिहाड़ जेल से घर पहुंचे डिप्टी सीएम

0
Manish Sisodia Live: सिसोदिया की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, तिहाड़ जेल से घर पहुंचे डिप्टी सीएम

[ad_1]

Delhi Excise Policy Case: Manish Sisodia Bail Granted in Excise Policy Case Will Meet Today His Aliling Wife

मनीष सिसोदिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। मनीष सिसोदिया की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, कोर्ट ने सिसोदिया को शुक्रवार को कुछ घंटे के लिए अंतरिम राहत दी है। सिसोदिया पुलिस हिरासत में अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे हैं। 

जानकारी के अनुसार, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत खराब चल रही है। पत्नी से मुलाकात के लिए कोर्ट ने सिसोदिया को राहत दी, लेकिन उनके घर पहुंचने से पहले ही पत्नी को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ गया। 

कोर्ट ने शर्त रखी कि सिसोदिया अंतरिम जमानत के दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे। परिवार के अलावा किसी से बात नहीं करेंगे। मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे। बता दें कि सिसोदिया ने पत्नी की खराब सेहत का हवाला देते हुए 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत की मांग की थी। लेकिन ED ने अंतरिम ज़मानत अर्जी का विरोध किया था।

ईडी ने कहा था कि कुछ दिन पहले ही वो अंतरिम जमानत की अर्जी को वापस ले चुके हैं। अब फिर से उसी आधार पर अंतरिम जमानत मांग रहे हैं। जांच एजेंसी की ओर से कहा गया कि सिसोदिया पुलिस की मौजदूगी में पत्नी से मुलाकात कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here