Home Breaking News Ruturaj Gaikwad Wedding Pics: शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड़, महाराष्ट्र की क्रिकेटर संग लिए सात फेरे

Ruturaj Gaikwad Wedding Pics: शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड़, महाराष्ट्र की क्रिकेटर संग लिए सात फेरे

0
Ruturaj Gaikwad Wedding Pics: शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड़, महाराष्ट्र की क्रिकेटर संग लिए सात फेरे

[ad_1]

भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार (तीन जून) को शादी कर ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज ने उत्कर्षा गायकवाड़ के साथ सात फेरे लिए। उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं। ऋतुराज ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों को शेयर किया।



ऋतुराज की पत्नी उत्कर्षा दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था।


24 साल की उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं।


ऋतुराज ने शादी के लिए टीम इंडिया से छुट्टी ली थी। उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। ऋतुराज की जगह यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया से जुड़े।


ऋतुराज और उत्कर्षा आईपीएल फाइनल के बाद साथ नजर आए थे। उत्कर्षा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर भी छुए थे। ऋतुराज और उत्कर्षा ने महाबालेश्वर में शादी की।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here