[ad_1]

हेमकुंड साहिब में टूटा ग्लेशियर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हेमकुंड साहिब में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची। इस दौरान बर्फ में फंसे चार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि एक यात्री अभी भी लापता है।
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे अटलाकुड़ी के पास की है। चार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब से घांघरिया लौट रहे थे। इसी दौरान घांघरिया में ग्लेशियर खिसक कर मार्ग पर आ गया।
इसमें चार श्रद्धालुओं को सकुशल निकाल दिया गया, लेकिन एक यात्री अभी भी लापता है। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब का रास्ता अभी बंद है। रास्ते को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
[ad_2]
Source link