[ad_1]

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। भारत ने यहां खेले गए 14 टेस्ट में से सिर्फ दो मैच जीते हैं और पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सात टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में 38 टेस्ट खेले हैं और टीम सात में जीत हासिल कर सकी है। 17 मैचों में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा और 14 मैच ड्रॉ रहे। ऐसे में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।
[ad_2]
Source link