Home Breaking News IMD: मानसून को केरल पहुंचने में तीन-चार दिन की देरी की आशंका, मौसम विभाग ने कहा- अनुकूल हो रहीं परिस्थितियां

IMD: मानसून को केरल पहुंचने में तीन-चार दिन की देरी की आशंका, मौसम विभाग ने कहा- अनुकूल हो रहीं परिस्थितियां

0
IMD: मानसून को केरल पहुंचने में तीन-चार दिन की देरी की आशंका, मौसम विभाग ने कहा- अनुकूल हो रहीं परिस्थितियां

[ad_1]

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख से तीन से चार दिन की देरी की आशंका जताई है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। विभाग (आईएमडी) ने मई के मध्य में कहा था कि यह 4 जून तक केरल पहुंच सकता है।

आईएमडी ने रविवार को एक बयान में कहा, दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और आज पश्चिमी हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर तक पहुंच गई है।

विभाग ने कहा, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादलों का द्रव्यमान भी बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए इन अनुकूल परिस्थितियों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान और सुधार होगा। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है और कल (सोमवार) को आगे की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि देरी से देश में खरीफ की बुवाई और कुल बारिश पर असर पड़ने की संभावना नहीं है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here