Home Breaking News WTC Final: अश्विन और जडेजा में से किसे मिले प्लेइंग-11 में जगह? गावस्कर-पोंटिंग और पानेसर ने बताई अपनी पसंद

WTC Final: अश्विन और जडेजा में से किसे मिले प्लेइंग-11 में जगह? गावस्कर-पोंटिंग और पानेसर ने बताई अपनी पसंद

0
WTC Final: अश्विन और जडेजा में से किसे मिले प्लेइंग-11 में जगह? गावस्कर-पोंटिंग और पानेसर ने बताई अपनी पसंद

[ad_1]

WTC Final Who among Ashwin and Jadeja got place in playing-11 read Gavaskar Ponting and Panesar choice

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच में इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। बुधवार (सात जून) से शुरू होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें ओवल पहुंच चुकी हैं। टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 को लेकर परेशानी है। भारतीय टीम प्रबंधन के सामने यह दुविधा है कि प्लेइंग-11 में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा में से किसे शामिल करे या दोनों को मौका दे। इसे लेकर तीन दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों के बयान सामने आए हैं। भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पानेसर ने अपनी-अपनी पसंद बताई है।

ओवल में ऐसा है जडेजा का प्रदर्शन

मौजूदा भारतीय टीम के गेंदबाजों में जडेजा ने सबसे ज्यादा दो टेस्ट मैच ओवल मैदान पर खेले हैं और 11 विकेट चटकाए हैं। जडेजा 2018 में ओवल में पहली बार टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 30 ओवर में डालकर 79 रन देकर चार विकेट लिए थे, फिर दूसरी पारी में 47 ओवर कर 179 रन देकर तीन विकेट निकाले थे। इसके बाद 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 17 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट चटकाए थे तो दूसरी पारी में 50 रन खर्च करके दो विकेट लिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here