Home Breaking News Karnataka: रेल हादसे पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया की इस पूर्व PM ने की तारीफ, BJP से गठबंधन पर कहा देखते हैं

Karnataka: रेल हादसे पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया की इस पूर्व PM ने की तारीफ, BJP से गठबंधन पर कहा देखते हैं

0
Karnataka: रेल हादसे पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया की इस पूर्व PM ने की तारीफ, BJP से गठबंधन पर कहा देखते हैं

[ad_1]

Former prime minister HD deve gowda praised Rail minister said demanding resignation if not good

एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को भाजपा सरकार की तारीफ की। उन्होंने बालासोर रेल हादसे के बाद किए गए राहत और बचाव कार्य के लिए रेल मंत्री को भी सराहा है। जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख देवगौड़ा ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बहाली और हादसे के कारण हुए नुकसान को जल्द सही करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रेल मंत्री ने अपना सर्वोच्च दिया है। इसके बाद भी उनके इस्तीफे की मांग करना गलत है।

ख्याली पुलाव पका रही है पार्टियां

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद विपक्ष के एकजुट होने वाले सवाल पर पूर्व पीएम ने कहा कि हमने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। अभी हमारा पूरा ध्यान निकाय और पंचायत चुनाव पर केंद्रित है। हम अपनी पार्टी को दोबारा से जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं। जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने अन्य राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय पार्टियों को लगता है कि जेडी (एस) खत्म हो गई है तो वह ख्याली पुलाव बना रहे हैं। हम अपनी पार्टी संगठित कर रहे हैं। मुझे पता है भविष्य में कांग्रेस का प्रशासन कैसा होगा। मुझे पता है कि कितना अच्छा प्रशासन दे सकते हैं। कांग्रेस भी ठीक भाजपा के नक्शे-कदम पर काम कर रही है। वह भाजपा सरकार के सिस्टम को नहीं बदल सकते। 2024 में भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी पार्टी को मजबूत करें।

बालासोर हादसे में अबतक का अपडेट

ओडिशा के बालासोर के शुक्रवार को बहनागा बाजार में ट्रेन हादसा हो गया था। रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 275 हो गई है। 1100 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, इनमें से 900 को छुट्टी भी दे दी गई और 200 लोगों का इलाज चल रहा है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालातों का जायजा लेने खुद ओडिशा पहुंचे थे। पीएम ने घायलों और मृतकों के परिजनों से बात की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी ओडिशा में ही मौजूद थे। विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा था कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, यहीं हूं। राजनीति न करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here