[ad_1]
02

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का इंग्लैंड में यह सातवां शतक है. उन्होंने इस दौरान टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिन्होंने इंग्लैंड में 6 टेस्ट शतक जड़े हैं. स्मिथ ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया क पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के रिकॉर्ड की बराबरी की जिन्होंने इंग्लैंड में 7 शतक जड़े हैं. इस लिस्ट में दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) पहले नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 11 शतक लगाए हैं. स्टीव स्मिथ ने इस दौरान विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ मुकाबले में स्मिथ के 9 शतक हो गए हैं. इससे पहले सुनील गावस्कर, विराट कोहली और रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने एक समान 8 शतक जड़े थे. (AP)
[ad_2]
Source link