Home Sports ठाकुर के हाथ लगी सबसे बड़ी मछली, बोल्ड होने के बाद देखता रह गया AUS धुरंधर

ठाकुर के हाथ लगी सबसे बड़ी मछली, बोल्ड होने के बाद देखता रह गया AUS धुरंधर

0
ठाकुर के हाथ लगी सबसे बड़ी मछली, बोल्ड होने के बाद देखता रह गया AUS धुरंधर

[ad_1]

हाइलाइट्स

ठाकुर के हाथ लगी सबसे बड़ी मछली
बोल्ड होने के बाद देखता रह गया AUS धुरंधर

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज को शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अपने जाल में फंसाया है. जी हां टीम इंडिया के लिए सिरदर्द साबित हो रहे विपक्षी अनुभवी बल्लेबाज स्मिथ को ठाकुर ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. स्मिथ ने अपनी टीम के लिए पहली पारी में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 268 गेंदों का सामना किया. इस बीच 45.14 की स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 19 बेहतरीन चौके निकले.

कुछ यूं बोल्ड हुए स्मिथ:

द ओवल में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का बल्ला जमकर चल रहा था. भारतीय गेंदबाज उनके खिलाफ कुछ खास प्रभावी नजर नहीं आ रहे थे. इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक उम्मीद के साथ ठाकुर के हाथ में गेंद थमाई. लॉर्ड ठाकुर ने 99वें ओवर की पहली ही गेंद पर उन्हें बोल्ड करते हुए भारतीय फैंस को खुश होने का मौका दे दिया. स्मिथ बाहर जाती गेंद को रोकने के प्रयास में बल्ले का अंदरूनी किनारा लगने की वजह से बोल्ड हुए.

Tags: India vs Australia, Shardul thakur, Steven smith, WTC Final



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here