Home Breaking News Pune: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार अधिकारी के घर से छह करोड़ नकद जब्त, छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा

Pune: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार अधिकारी के घर से छह करोड़ नकद जब्त, छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा

0
Pune: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार अधिकारी के घर से छह करोड़ नकद जब्त, छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा

[ad_1]

CBI recovers Rs 6 crore in cash from govt official arrested for taking bribe in Pune

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Pixabay

विस्तार

सीबीआई ने शुक्रवार को पुणे के अतिरिक्त मंडल आयुक्त अनिल गणपतराव रामोद के परिसरों से करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेजों के अलावा छह करोड़ रुपये नकद बरामद किए। केंद्रीय एजेंसी ने रमोद को  आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रामोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

अनिल गणपतराव रामोद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए महाराष्ट्र में पुणे, सातारा और सोलापुर जिलों के मध्यस्थ भी थे। उन्होंने कथित रूप से प्रतिनिधियों से रिश्वत की मांग की थी। सातारा और सोलापुर के किसान हाईवे और संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाने वाली अपनी भूमि के लिए अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी रामोद ने इस मामले को लंबित रखा और जब किसानों ने इस संबंध में उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने बढ़े हुए मुआवजे की राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा।  आरोप है कि रमोद ने एक शिकायतकर्ता से लगभग 1.25 करोड़ के बढ़े हुए मुआवजे के लिए 10 लाख रुपये की मांग की और अंत में आठ लाख रुपये पर समझौता हो गया। उन्होंने बताया कि रामोद को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here