[ad_1]

कंगना रणौत, रणबीर कपूर
– फोटो : social media
विस्तार
अक्सर बॉलीवुड के किसी न किसी सितारे पर तंज कसने वाली कंगना रणौत ने एक बार फिर एक अभिनेता पर निशाना साधा है। इस बार ‘क्वीन’ के निशाने पर और कोई नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर रणबीर ने ऐसा क्या किया है, जो कंगना ने उन पर बिना नाम लिए निशाना साझा है। दरअसल, बीते दिनों खबर आई थी कि नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। जहां अभिनेता के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं, लेकिन लगता है कंगना रणौत को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। ऐसा हम नहीं बल्कि कंगना द्वारा हाल ही में किया गया एक सोशल मीडिया पोस्ट बोल रहा है।
[ad_2]
Source link