[ad_1]
06:54 PM, 10-Jun-2023
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी इंतजाम हुआ है तो 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दूंगा। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह तक ले जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पैसे का इंतजाम हुआ तो मैं इसे 1,250 रुपये कर दूंगा। पैसे का इंतजाम हुआ तो बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दूंगा। आने वाले समय में जैसे-जैसे पैसे का इंतजाम हो जाएगा, 1,750 रुपये करूंगा। उसके बाद 2,000 रुपया महीना कर दूंगा। उसके बाद भी शिवराज नहीं रुकेगा। जैसे-जैसे पैसे का इंतजाम होगा, 2,000 से 2,250, 2,250 से 2,500, 2,500 रुपये से 2,750 और 2,750 रुपये से 3,000 रुपये कर दिया जाएगा। 3,000 रुपये कर दूंगा तो दिक्कत नहीं होगी।
मेरी बहनों को लखपति होना चाहिए
शिवराज ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर महिला हर महीने कम से कम दस हजार रुपये कमाएं। आजीविका योजना की महिलाएं एक लाख रुपये से अधिक हर साल कमा रही हैं। स्वसहायता समूहों के माध्यम से बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। आजीविका मिशन में काम किया तो आपका भाई आपको लखपति बना देगा। आप लखपति क्लब में आ जाएंगी।
खातों में कल-परसों आएगा पैसा
शिवराज ने साफ कर दिया कि जरूरी नहीं है कि आज ही खातों में पैसा आ जाए। कई महिलाओं के खातों में कल जाएगा। प्रोसेस में देर लगती है। इस वजह से कल-परसों तक इंतजार करना। ट्रांजेक्शन फेल हुआ तो चिंता मत करना। उसे भी जांच-पड़ताल के बाद ठीक करवा देंगे। अभी तक 23 साल या उससे ज्यादा की महिलाएं शादी-शुदा होती थी, उन्हें योजना का लाभ मिलता है। जल्द ही 21 साल की बेटी को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा। यह कहने के बाद मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्होंने लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत, अभिनंदन किया।
06:41 PM, 10-Jun-2023

लाड़ली बहना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : अमर उजाला
मोदी जी ने नारी के साथ अन्याय खत्म किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृत के तीन मंत्रों के जरिये भारत की पुरातन संस्कृति को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नारी तू नारायणी है। इस जग की पालनहारिणी। नारी व्यक्ति नहीं अहसास है। मां अन्नपूर्णा तू ही, वीणावादिनी तू ही। यह सोच, हमारे देश का है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां भगवान विराजते हैं। नारी का सम्मान सदियों से है। राम का नाम लेना है तो पहले सीता का नाम लेते हैं। पहले श्याम नहीं पहले राधे। गौरी पहले, शंकर बाद में। पहले लक्ष्मी फिर नारायण। यह भारतीय संस्कृति की विशेषता है। बीच में कार्यकाल कुछ ऐसा रहा कि बेटियों-मां का सम्मान कम हुआ। बेटियों को बोझ मान लिया गया। स्त्री को दूसरे दर्जे की नागरिक मान लिया गया। इस वजह से बहनों के साथ कई बार अन्याय हुआ। इस अन्याय को मोदी जी ने दूर किया।
06:23 PM, 10-Jun-2023
यह सामाजिक क्रांति हैः वीडी शर्मा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह बात एक हजार रुपये की नहीं है। यह सामाजिक क्रांति है। यह महिला सशक्तिकरण नहीं है। यह इस समाज के सशक्तिकरण का अभियान भाजपा की सरकार ने लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना लाए तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली लक्ष्मी लाए। अब लाड़ली बहनों के लिए योजना लाए हैं। मोदी जी और शिवराज जी की वजह से पूरे एक हजार रुपये आपके खाते में जाएंगे। बिचौलिये, दलालों तक एक रुपया भी नहीं जाएगा।
06:05 PM, 10-Jun-2023

जबलपुर में बड़ी खेरमाई माता मंदिर में पूजन करते शिवराज।
– फोटो : अमर उजाला
बड़ी खेरमाई माता मंदिर पहुंचे शिवराज
जबलपुर में जगत कल्याणी बड़ी खेरमाई माता का दर्शन-पूजन कर प्रदेश की माताओं-बहनों और समस्त नागरिकों के मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की।
मैया के आशीर्वाद से माताओं-बहनों के कल्याण के संकल्प सिद्ध हो रहे हैं। कुछ समय में लाड़ली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में ट्रान्सफर… pic.twitter.com/JTUHtidqOi
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 10, 2023
लाड़ली बहन के पैर धोकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
73 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव समेत अन्य मंत्री मौजूद थे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर लाड़ली बहना के पैर धोकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसे श्रीफल भेंट किया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में गैरीसन ग्राउंड, जबलपुर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ कार्यक्रम #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना #शिवराज_की_लाड़लीhttps://t.co/QBT2wJZ6L8
— Jansampark MP (@JansamparkMP) June 10, 2023
05:18 PM, 10-Jun-2023

जबलपुर में मंच सज गया है।
– फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में लाडली बहनों के बैंक खातों में पैसा आने की खुशी अलग-अलग तरीके से अभिव्यक्त होगी। दतिया में बहनों ने आंनद उत्सव मनाने का सोचा है। महिलाएं घर से व्यंजन बना कर लाएंगी, बच्चे सितोलिया और अन्य स्थानीय खेल खेलेंगे और सब मिल बैठकर बैंड और डीजे के साथ उत्सवी वातावरण में व्यंजनों का आनंद लेंगे। उज्जैन जिले की कई पंचायतों में नुक्कड़ नाटक होंगे। टीकमगढ़ में लोक गीतों का कार्यक्रम रखा गया है। मंदसौर में कलश यात्रा निकलेगी। विदिशा के कई गाँवों में बताशे बांट कर, महिलाओं को साफा बांधकर और आतिशबाजी के साथ 10 जून के ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाया जाएगा।
05:12 PM, 10-Jun-2023
महिलाओं को पीले चावल देकर आमंत्रित किया
भोपाल में लाडली बहना योजना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होने के साथ ही 13 जगह बड़े आयोजन भी किए जाएंगे। इसके अलावा सभी वार्डों और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए महिलाओं को पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया है। छह बजे जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम है। प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजास लाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम छह बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद करेंगे और सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे।
03:16 PM, 10-Jun-2023
चुनाव देखकर नहीं बनाई योजना
सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख के करीब महिलाओं के आवेदन आए है। 1 करोड़ 20 लाख महिलाओं के खाते में एक रुपए पहुंच गए है। कुछ महिलाओं के खाते में प्रक्रिया रह गई है। उनको जल्द पूरा कर पैसा डाला जाएगा। सीएम ने कहा कि यह योजना चुनाव देखकर नहीं बनाई गई।
मैं अत्यंत प्रसन्नता के साथ कह रहा हूं…
आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण और आनंद देने वाला है। pic.twitter.com/Bg3bu8j7nl
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 10, 2023
02:40 PM, 10-Jun-2023
आज मुख्यमंत्री बनना सार्थक हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के अंत में मुख्यमंत्री बनने के बाद बेटियों की शादी बोझ नहीं रहे, इसलिए हमने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनाई। 2006 में लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। इस योजना का असर यह हुआ कि मध्य प्रदेश में सेक्श रेशो एक हजार लड़कों पर 956 लड़कियां पैदा हो रही हैं। अब बेटी के जन्म पर आनंद मनाया जाता है। महिलाओं को स्थानीय निकाय और नौकरी में आरक्षण दिया। आज इस कड़ी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जुड़ रही है। छोटी छोटी चीजों के लिए महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। आज मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया।
मेरी बहनों, आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा खुशी का दिन है।
मैं आज लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए आपके खाते में डालूंगा। साथ ही सायं 6 बजे जबलपुर में आपसे प्रत्यक्ष रूप से और पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से आपसे अपने दिल की बात करूंगा।
आपकी खुशी, मेरा जीवन है। pic.twitter.com/JbMwOotH3f
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 10, 2023
01:58 PM, 10-Jun-2023
Ladli Behna Yojana Live: शिवराज की बड़ी घोषणा, आज 1,000 रुपये, जल्द ही हर महिला के खाते में आएंगे 3,000 रुपये
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद करने के बाद सिंगल क्लिक से साथ लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। लाडली बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले सीएम पूर्व सीएम उमा भारती का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे।
सीएम ने उमा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, उमा भारती ने कहा कि सबसे पहली लाडली बहना मैं हूं। सभी बहनें आज शिवराज जी पर आशीष की बरसात करें। इस दौरान सीएम ने भोपाल में लाडली बहनों के साथ पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। आज का दिन सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है।

[ad_2]
Source link