Home Breaking News भंसाली की ‘हीरामंडी’ की रिलीज को लेकर जानकारी आई सामने, इस महीने के आखिर तक पूरी होगी शूटिंग

भंसाली की ‘हीरामंडी’ की रिलीज को लेकर जानकारी आई सामने, इस महीने के आखिर तक पूरी होगी शूटिंग

0
भंसाली की ‘हीरामंडी’ की रिलीज को लेकर जानकारी आई सामने, इस महीने के आखिर तक पूरी होगी शूटिंग

[ad_1]

Sanjay Leela Bhansali Eight Episodes Show Heeramandi Shooting to Wrap up by month end Know Details

हीरामंडी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय लीला भंसाली अपने वेब शो ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और अब इसे लेकर आ रही नई अपडेट फैंस की खुशी में इजाफा करने के लिए काफी है। यह शो अब पूरा होने के करीब है। कहा जा रहा है कि शो के सभी आठों एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फैंस का इंतजार अब जल्द पूरा होगा।

इस साल के आखिर तक होगी रिलीज?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस शो की शूटिंग सिर्फ कुछ दिन की ही बाकी बची है। संजय लीला भंसाली से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक शूटिंग इस महीने के आखिर तक पूरी हो जाएगी। इतना ही नहीं, इस साल के आखिर तक नेटफ्लिक्स इस शो को रिलीज करने की तैयारी में है। 

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ विवादों में घिरी, कोरियाई फिल्म का सीन कॉपी करने का लगा आरोप

ये सितारे आएंगे नजर

‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फरीदा जलाल, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, फरदीन खान और अध्ययन सुमन जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म से सभी एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक साझा किया जा चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया।

Shabana Azmi-Jaya Bachchan: शबाना आजमी-जया के बीच हुई पक्की यारी, एक-दूजे की खूबियां गिनाती आईं नजर

2024 में आएगा दूसरा सीजन

बता दें कि ‘हीरामंडी’ शो के आठ एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद इसका दूसरा सीजन भी 2024 तक वापस आएगा। ‘हीरामंडी’ की शूटिंग काफी लंबी चली है। हर शॉट को संजय लीला भंसाली ने निजी तौर पर देखा और फाइनल किया है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगा है। संजय लीला भंसाली का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके जरिए वह ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

Avika Gor: ‘मेरा 50 बार किडनैप हुआ, 6-7 हुई शादियां, तीन बार मौत को दी मात’, जानिए अविका ने क्यों बोला ऐसा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here