Home Breaking News Haryana: MSP पर किसानों व सरकार की वार्ता विफल, नेशनल हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण, वाहनों के रूट डायवर्ट

Haryana: MSP पर किसानों व सरकार की वार्ता विफल, नेशनल हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण, वाहनों के रूट डायवर्ट

0
Haryana: MSP पर किसानों व सरकार की वार्ता विफल, नेशनल हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण, वाहनों के रूट डायवर्ट

[ad_1]

03:28 PM, 12-Jun-2023

दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर किसानों के साथ धरना देते राकेश टिकैत

03:26 PM, 12-Jun-2023

बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ नेशनल हाईवे 44 पर पहुंची

03:22 PM, 12-Jun-2023

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम के दौरान किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे

03:17 PM, 12-Jun-2023

पुलिस ने जाम के चलते वाहनों के रूट किए डायवर्ट

किसानों के दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम करते ही पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए हैं। अंबाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सेक्टर 2/3 कट से ब्रह्मसरोवर, केयूके के तृतीय गेट ढाण्ड रोड से नेशनल हाईवे 152 का रूट तय किया है। वहीं यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इंद्री, लाडवा-यमुनानगर का रूट तय किया है।

03:09 PM, 12-Jun-2023

कड़ाके की धूप व भीषण गर्मी के बीच जाम जारी

03:01 PM, 12-Jun-2023

सरकार से बातचीत के लिए गठित की गई थी एक विशेष कमेटी

शाहबाद में हुई महापंचायत में पीपली में एमएसपी लाओ- किसान बचाओ महारैली करने का फैसला लिया गया था। इसमें रैली में किसानों को उम्मीद थी कि सरकार उनकी मांगे मान लेगी। इस बैठक के लिए सरकार से बातचीत के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई थी। लेकिन वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो महारैली को बीच में ही छोड़ किसानों ने आज फिर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

02:57 PM, 12-Jun-2023

भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष समेत कई किसानों पर मुकदमे दर्ज

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर जाम के दौरान भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष समेत कई किसानों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद शाहबाद में किसानों की महापंचायत बुलाई गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान व पंजाब के किसान नेताओं ने भाग लिया था।

02:52 PM, 12-Jun-2023

किसानों ने शाहाबाद में भी किया था नेशनल हाईवे पर जाम

प्रदेश सरकार द्वारा सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद न करने व उसे भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत लाने के चलते किसानों में आक्रोश पनपा था। इसी बात से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर जाम गत सप्ताह लगाया था। उस दिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर शाम को ही खुलवा दिया था।

02:45 PM, 12-Jun-2023

हरियाणा सरकार किसानों को जल्द रिहा करे- टिकैत

रैली में राकेश टिकैत ने कहा था सवाल सिर्फ एक फसल पर एमएसपी का नहीं है। सरकार रेट घोषित करती हैं लेकिन उस पर खरीद नहीं करती। एमएसपी गारंटी कानून होना चाहिए। वहीं, कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को जल्द रिहा करे। जो भी यहां कमेटी फैसला लेगी, संयुक्त किसान मोर्चा उनका साथ देगा।

02:35 PM, 12-Jun-2023

किसानों की एमएसपी दिलाओ-किसान बचाओ रैली हुई

किसानों की सूरजमुखी को लेकर ‘एमएसपी दिलाओ-किसान बचाओ रैली’ हुई। इसमें हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और यूपी से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे है। 

02:20 PM, 12-Jun-2023

Haryana: MSP पर किसानों व सरकार की वार्ता विफल, नेशनल हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण, वाहनों के रूट डायवर्ट

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिपली अनाज मंडी में रैली कर रहे किसानों की सरकार से बातचीत फेल हो गई है। इसके बाद किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे-44 जाम कर दिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here