Home Breaking News UP: बेइज्जती हो रही हिंदुओं के सामने…,गर्दन उतार लूंगा, मुस्लिम युवती ने बीयर खरीदी तो शख्स ने दी धमकी

UP: बेइज्जती हो रही हिंदुओं के सामने…,गर्दन उतार लूंगा, मुस्लिम युवती ने बीयर खरीदी तो शख्स ने दी धमकी

0
UP: बेइज्जती हो रही हिंदुओं के सामने…,गर्दन उतार लूंगा, मुस्लिम युवती ने बीयर खरीदी तो शख्स ने दी धमकी

[ad_1]

man threatened the girl after she bought beer in Muzaffarnagar, says we are being Insulted in front of Hindus

युवती को दी सिर कलम करने की धमकी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स मुस्लिम युवती को बीयर खरीदने पर सिर कलम करने की धमकी दे रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है

वीडियो में एक शख्स बुर्का पहने युवती व उसकी सहेली को शराब के ठेके से बीयर खरीदने पर धमकाता नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि कुछ बात तो पता चले कि क्या मजबूरी है। युवती कह रही है कि कोई मजबूरी नहीं है बीयर ही तो ली है। 

इस पर शख्स कह रहा है कि तुम्हें सही नजर आ रहा है कि बीयर ही तो है, युवती कह रही है कि चलो अब नहीं खरीदेंगे, फरीदा कर लेगी, ऐसे पहरा न लगाओ।

शख्स कह रहा है कि मैं पहरा नहीं लगा रहा, मैं सब जानता हूं,मुसलमानों की हिंदुओं के सामने बेइज्जती हो रही है। दोनों को मार दूंगा, चाहे जेल जाना पड़े मुझे,पांच सात केस हैं मुझ पर, छह बार जेल जा चुका हूं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले से बचती नजर आई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here