Home Breaking News अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: सीएम योगी बोले- कड़ी मेहनत करें, शॉर्टकट का मार्ग कभी सफलता नहीं दिलाता

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: सीएम योगी बोले- कड़ी मेहनत करें, शॉर्टकट का मार्ग कभी सफलता नहीं दिलाता

0
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: सीएम योगी बोले- कड़ी मेहनत करें, शॉर्टकट का मार्ग कभी सफलता नहीं दिलाता

[ad_1]

04:14 PM, 14-Jun-2023

मुख्यमंत्री योगी बोले, नकलविहीन परीक्षा आज यूपी की हकीकत है

मुख्यमंत्री योगी ने मेधावियों से कहा कि हमें जीवन में आने वाले संकटों का धैर्यपूर्वक सामना करना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि शॉर्टकट का मार्ग कभी सफलता नहीं दिलाता है। उन्होंने कहा कि अब नकलविहीन परीक्षा यूपी की हकीकत है। यह बीते छह वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले बड़े बदलाव हैं। पहले एक-डेढ़ महीने तक बोर्ड परीक्षाएं होती रहती थीं पर अब 15 दिन में बोर्ड परीक्षा होने के बाद समय पर परिणाम घोषित कर दिया जाता है।

04:09 PM, 14-Jun-2023

‘जिस ब्रिटेन से आजादी ली उसी को अर्थव्यवस्था में पछाड़ा’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले राष्ट्रीय कार्यक्रम सिर्फ सरकारी आयोजन बनकर रह जाते थे पर आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के हर घर में तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की बड़ी उपलब्धि है कि जिस ब्रिटेन से 1947 में आजादी ली उसी को भारत ने अर्थव्यवस्था में पीछे कर दिया है। अगर यही रफ्तार रही तो भारत अगले तीन-चार वर्षों में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था हो जाएगा।

04:01 PM, 14-Jun-2023

मीडिया के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रहा है अमर उजाला


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर अमर उजाला कि सराहना करते हुए कहा कि अचानक ही कोई मीडिया संस्थान लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। यह संस्थान की मीडिया के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का परिणाम है। यह प्रशंसनीय है। उन्होंने अमर उजाला के 75 वर्ष पूरे होने पर संस्थान को शुभकामनाएं दी।

03:56 PM, 14-Jun-2023

सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, मेडल पहनाकर दिया प्रमाणपत्र


मेधावियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान समारोह में मेधावियों को मेडल पहनाया और उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेधावियों को बधाई और आशीर्वाद दिया।

03:45 PM, 14-Jun-2023

2017 के बाद से नकलविहीन परीक्षा हो रही है: माध्यमिक शिक्षा मंत्री


माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी
– फोटो : amar ujala

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 के बाद से शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं। प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा हो रही है और 15 दिन में बोर्ड परीक्षाएं हो जा रही हैं। यह बड़ी उपलब्धि है।

03:33 PM, 14-Jun-2023

सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंच चुके हैं। अब से कुछ ही देर में मुख्यमंत्री मेधावियों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित कई माननीय मौजूद हैं। सभी महमानों का स्वागत किया गया और उन्हें उपहार स्वरूप हरा भरा पौधा और स्मृति चिन्ह दिया गया।

02:41 PM, 14-Jun-2023

कुल 1745 मेधावी हो रहे सम्मानित


श्रावस्ती जिले में सम्मानित किए गए मेधावी।
– फोटो : amar ujala

अमर उजाला ने जिला स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया है। अलग-अलग जिलों में जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारियों ने मेधावियों को सम्मानित किया और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

02:12 PM, 14-Jun-2023

हर वर्ष मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन करता है अमर उजाला

अमर उजाला इस तरह हर वर्ष मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन करता है। प्रदेश के मेधावियों को सम्मानित करता है। यह कार्यक्रम प्रदेश के अलग- अलग जिलों में भी आयोजित किया जाता है।

02:10 PM, 14-Jun-2023

सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित

अमर उजाला के कार्यक्रम से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मेधावियों को एक लाख रुपये का पुरस्कार व उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

01:51 PM, 14-Jun-2023

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: सीएम योगी बोले- कड़ी मेहनत करें, शॉर्टकट का मार्ग कभी सफलता नहीं दिलाता

अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित कर रहा है। इस अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावियों को सम्मानित करेंगे।

अमर उजाला सम्मान समारोह में ये होंगे विशिष्ट अतिथि

अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here