Home Breaking News Atiq Ahmed: अतीक के खास शूटर आबिद प्रधान और फरहान समेत आठ पर मुकदमा, रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज हुआ केस

Atiq Ahmed: अतीक के खास शूटर आबिद प्रधान और फरहान समेत आठ पर मुकदमा, रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज हुआ केस

0
Atiq Ahmed: अतीक के खास शूटर आबिद प्रधान और फरहान समेत आठ पर मुकदमा, रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज हुआ केस

[ad_1]

Abid Pradhan, special shooter of Mafia Atiq, sued eight including Farhan, case of demanding extortion of eight

अतीक अहमद और आबिद प्रधान। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के करीबी और शूटर आबिद प्रधान और फरहान समेत आठ लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी निवासी हरवारा ने इन लोगों के खिलाफ आठ लाख रुपये रंगदारी मांगने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने धमकी दी है कि रंगदारी न मिलने पर वह परिवार समेत खत्म कर देंगे।

हरवारा थाना धूमनगंज निवासी मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होने बुधवार को धूमनगंज थाने में आबिद प्रधान, उसके दो भतीजों के साथ ही अतीक के करीबी रहे फरहान पर आठ लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि आरोपीगण रंगदारी न मिलने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि माफिया अतीक अहमद का सबसे खास शूटर आबिद प्रधान पर डबल मर्डर समेत तीन दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here