Home Breaking News Nehru Memorial: केंद्र ने बदला नेहरू मेमोरियल का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा; पीएम मोदी पर बरसी कांग्रेस

Nehru Memorial: केंद्र ने बदला नेहरू मेमोरियल का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा; पीएम मोदी पर बरसी कांग्रेस

0
Nehru Memorial: केंद्र ने बदला नेहरू मेमोरियल का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा; पीएम मोदी पर बरसी कांग्रेस

[ad_1]

nehru memorial museum and library renames as pm memorial congress slam pm modi

नेहरू मेमोरियल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल का नाम बदल दिया गया है। अब नेहरू मेमोरियल को पीएम मेमोरियल के नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा है कि नाम में बदलाव प्रतिशोध और संकीर्णता का नतीजा है। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को अब प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड सोसाइटी के नाम से जाना जाएगा।

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में फैसले पर लगी मुहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई थी, जिसमें नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के फैसले पर मुहर लग गई। राजनाथ सिंह नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के उपाध्यक्ष हैं। वहीं प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष हैं। इनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर समेत 29 सदस्य इस सोसाइटी में शामिल हैं। 

क्या है पीएम मेमोरियल का इतिहास

एडविन लुटियंस की इंपीरियल कैपिटल का हिस्सा रहा तीन मूर्ति भवन अंग्रेजी शासन में भारत के कमांडर इन चीफ का आधिकारिक आवास था। साल 1948 में जब पंडित नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने तो तीन मूर्ति भवन उनका आधिकारिक आवास बन गया। पंडित नेहरू 16 साल तक इस घर में रहे और यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद इस तीन मूर्ति भवन को पंडित नेहरू की याद में उन्हें समर्पित कर दिया गया और इसे पंडित नेहरू म्यूजियम एंड मेमोरियल के नाम से जाना जाने लगा। अब केंद्र सरकार ने इसका नाम नेहरू मेमोरियल से बदलकर पीएम म्यूजियम एंड सोसाइटी कर दिया है। 





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here