[ad_1]
Team India Cricketer: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने के बाद इन दिनों जमकर विस्फोटक खुलासा कर रहे हैं. अंबाती रायडू ने BCCI के पूर्व अध्यक्ष शिवलाल यादव पर बड़े गंभीर आरोप लगाते हुए एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. अंबाती रायडू का कहना है कि BCCI के पूर्व अध्यक्ष शिवलाल यादव ने अपने बेटे अर्जुन यादव का करियर संवारने के लिए उनका क्रिकेट करियर बर्बाद कर दिया. अंबाती रायडू ने बताया कि किस तरह वह हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में राजनीति का शिकार हुए थे.
[ad_2]
Source link