Home Breaking News Tamil Nadu: पार्टी सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी पर भड़की भाजपा, अन्नामलाई बोले- निरंकुश हो रहे स्टालिन

Tamil Nadu: पार्टी सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी पर भड़की भाजपा, अन्नामलाई बोले- निरंकुश हो रहे स्टालिन

0
Tamil Nadu: पार्टी सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी पर भड़की भाजपा, अन्नामलाई बोले- निरंकुश हो रहे स्टालिन

[ad_1]

tamil nadu bjp state secretary sg suryah arrest state president k annamalai target cm stalin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और सीएम स्टालिन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु में भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को मदुरै की साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार रात हुई, जिसके बाद भाजपा सीएम स्टालिन पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्वीट कर एसजी सूर्या की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की और आरोप लगाया कि सीएम एमके स्टालिन निरंकुश शासन की तरफ बढ़ रहे हैं। 

के अन्नामलाई ने सीएम पर साधा निशाना

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्वीट कर लिखा कि ‘भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तार निंदनीय है। उनकी सिर्फ ये गलती थी कि उन्होंने डीएमके के सहयोगी कम्युनिस्टों के दोहरे मानदंडों का खुलासा किया था। राज्य के तंत्र का इस्तेमाल कर बोलने की आजादी पर रोक लगाना थोड़ी से आलोचना होने पर चिड़चिड़ा हो जाना, लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता को शोभा नहीं देता। बेशक, यह निरंकुश नेता की निशानी है। एमके स्टालिन राज्य को अराजक जंगल में बदल रहे हैं लेकिन ये गिरफ्तारी हमें विचलित नहीं करेगी और हम कड़वा सच बोलते रहेंगे।’

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here