Home Breaking News Wrestlers Protest: साक्षी मलिक बोलीं- भाजपा नेताओं ने ही दिलाई थी आंदोलन की अनुमति, पत्र भी दिखाया

Wrestlers Protest: साक्षी मलिक बोलीं- भाजपा नेताओं ने ही दिलाई थी आंदोलन की अनुमति, पत्र भी दिखाया

0
Wrestlers Protest: साक्षी मलिक बोलीं- भाजपा नेताओं ने ही दिलाई थी आंदोलन की अनुमति, पत्र भी दिखाया

[ad_1]

Wrestlers Protest: Sakshi Malik said – BJP leaders had given permission for the movement

साक्षी मलिक आईं लाईव।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहलवानों के आंदोलन पर साक्षी मलिक के सोशल मीडिया पर आए वीडियो को लेकर उनकी मां सुदेश मलिक ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि आंदोलन की शुरुआत में सभी पहलवान एकजुट थे। इसमें कोई सियासत नहीं थी।

साक्षी के वायरल हुए वीडियो में दो भाजपा नेताओं की ओर से आंदोलन की अनुमति लेने का दावा किया है। इस बारे में साक्षी मलिक ने भी अपने वायरल वीडियो में एक पत्र दिखाया है। इसमें भाजपा नेता तीर्थ राणा और बबीता फोगाट का नाम बताया गया है।

इस बारे में पूछने पर साक्षी की मां सुदेश मलिक ने कहा कि आंदोलन शुरू से मिल कर चलाया जा रहा है। इसकी अनुमति तीर्थ राणा और बबीता फोगाट ने ली थी। उस समय सभी एकजुट थे। सोशल मीडिया पर वायरल साक्षी के बयान में यही कहा गया है। कुछ लोग इसे घुमा-फिराकर व तरोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।

वीडियो में साफ कहा है कि कुश्ती से जुड़े लोगों को पता है कि पिछले 10 -12 वर्षों में महिलाओं से छेड़छाड़ और उत्पीड़न हुआ है। यदि किसी ने अकेले आवाज उठाने की सोच बनाई भी तो बात फेडरेशन तक पहुंच जाती थी। इससे उस व्यक्ति के कॅरिअर में मुश्किलें शुरू हो जाती थीं। हमारी लड़ाई किसी सरकार से नहीं है। आंदोलन जारी है। यह न्याय नहीं मिलने तक जारी रहेगा। इसे कमजोर करने के लिए फेक न्यूज चलवाई जा रही है। इन पर ध्यान न दें।

राणा बोले-रविवार को पत्रकार वार्ता बुलाई

इधर, सोनीपत के भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा का कहना है कि इस मामले में सबके सामने बोलूंगा। जो कुछ कहना है, वह रविवार को सबके सामने आकर कहूंगा। इसीलिए उन्होंने रविवार को पत्रकार वार्ता भी बुलाई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here