Home Breaking News MP News: गले में पट्टा डालकर कहलवाया-‘मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं’, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

MP News: गले में पट्टा डालकर कहलवाया-‘मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं’, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

0
MP News: गले में पट्टा डालकर कहलवाया-‘मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं’, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

[ad_1]

MP News: Putting a lease around the neck and said-'I am ready to become Mian Bhai', Home Minister ordered an i

वायरल वीडियो पर नरोत्तम मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इन दिनों दबाव में धर्मांतरण पर बवाल मचा है। नया मामला भोपाल का है, जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक के गले में पट्टा बांधा। कुत्ते की बर्ताव करते हुए उससे माफी मंगवाई। वीडियो में युवक कहता सुनाई दे रहा है कि ‘मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं। मुझे छोड़ दो।’ वीडियो में कुछ लोग हाथ में बेल्ट लेकर युवक को मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 24 घंटे के अंदर जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।  

पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुराने भोपाल में विजय नाम के युवक के साथ बिलाल टीला, फैजान लाला, साहिल बच्चा, मोहम्मद समीर टीला और मुफीद खान ने मारपीट की है। उन्होंने ही यह वीडियो भी बनाया है। दरअसल, भोपाल में गुंडागर्दी का यह वीडियो नौ जून का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक के गले में पट्टा बांधकर उसे कुत्ते की तरह कुछ लोग पकड़े हुए है। इसमें आरोपी युवक से सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। जिसमें युवक किसी के कहने पर पोस्ट लिखने की बात कह रहा है। युवक बदमाशों के सामने गिड़गिड़ा रहा है। उसे डराया-धमकाया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक पर धर्मांतरण के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। युवक हाथ जोड़कर कह रहा है कि वह मियां भाई बनने के लिए तैयार है।    

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस वीडियो पर कहा कि उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। भोपाल पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने यह भी कहा कि मानव के साथ मानव का इस तरह का व्यवहार निंदित है। मामले की सत्यता की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि युवक के गले में पट्टा बांधकर पीटने की जो बात सामने आई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार बातें तो बड़ी-बड़ी करती हैं लेकिन माफिया के हौंसले बुलंद है। सरकार कहती है कि गुंडो का सफाया हो चुका है, जो गलत है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कानून का शासन नहीं रह गया है, जो इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। भाजपा की बड़बोली सरकार के पास ऐसी घटनाओं का कोई समाधान नहीं है।  

 

यह लिखा है शिकायत में

विजय निवासी पंचवटी कॉलोनी, लालघाटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि नौ जून को वह और उसका दोस्त शाहरुख एक शादी में लैंडमार्क गार्डन गए थे। वहां से रात को लौटे। शाहरुख को घर छोड़ा और वह घर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और तमाचे मारे। चाकू दिखाकर बाइक पर बिठाकर ले गए। उसकी एक्टिवा की चाबी और मोबाइल छीन लिए। पीजीबीटी मैदान में फैजान और साहिल ने उसके गले में बेल्ट बांधा। बाकी लोगों ने मारपीट की। जेब में रखे पैसे निकाल लिए। मारते-पीटते कहने लगे कि- तू मियां बन जा। बड़े का मांस खाने लग। तू डरपोक है। तेरे में जिगरा नहीं है। मारपीट करते हुए विजय के भाई लोकेश और मां को कॉल कर धमकाया।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here