[ad_1]

वाशिंगटन में निकाली एकता रैली
– फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर प्रवासी भारतीय खासे उत्साहित हैं। वहीं पीएम मोदी की आगामी अमेरिकी यात्रा के लिए उनका स्वागत करते हुए भारतीय अमेरिकी मूल के लोगों ने संयुक्त राज्य वाशिंगटन में एकता रैली आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं भारतीय अमेरिकियों ने न्यूयॉर्क सहित पूरे अमेरिका के 20 प्रमुख शहरों में एकता मार्च का आयोजन किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘मोदी मोदी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘वंदे अमेरिका’ के नारे लगाए।
भारतीय-अमेरिकी प्रवासी के सदस्य रमेश ने बताया कि हम सभी एकता दिवस मनाने के लिए यहां हैं। पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात करेंगे और यह हम सभी के लिए एक बड़ी घटना है। 20 से अधिक शहरों के 900 से अधिक लोग हमारे साथ एकता मार्च में शामिल हुए।
#WATCH | Indian American diaspora holds Unity rally in Washington, welcoming Prime Minister Narendra Modi for his upcoming visit to the United States. pic.twitter.com/8S1FU8oo4m
— ANI (@ANI) June 18, 2023
एक अन्य व्यक्ति राज ने कहा कि मैं यहां प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए आया हूं। अपने भारतीय समुदाय के साथ जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी संयुक्त राज्य का दौरा करेंगे।
संयुक्त राज्य अमेरिका में सिख समुदाय के सदस्य कमलजीत सिंह सोनी ने कहा कि हम यहां पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम इंतजार कर रहे हैं और हम एक विश्व नेता के रूप में उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं … मोदी है तो मुमकिन है!
20 जून को अमेरिका रवाना होंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी 20 जून को अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे। पीएम मोदी यात्रा के पहले दिन न्यूयॉर्क में होंगे यहां वह 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। न्यूयॉर्क में योग दिवस मनाने के बाद पीएम मोदी फिर वाशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा और उच्च स्तरीय संवाद जारी रखने के लिए राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात करेंगे।
[ad_2]
Source link