[ad_1]

मालगाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों की भीषण दुर्घटना के एक पखवाड़े के बाद रायगडा जिले में शनिवार को अंबाडोला के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, किसी तरह के जानमान के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी अंबाडोला से लांजीगढ़ में वेदांता कंपनी के एक संयंत्र के लिए विशेष मार्ग पर जा रही थी, तभी चार डिब्बे पटरी से उतर गए।
रेलवे अधिकारी ने कहा कि इस घटना से रेल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि विशेष मार्ग पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे थे। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू की।
बालासोर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 291 हुई
वहीं, बालासोर ट्रेन हादसे में घायल बिहार के एक और यात्री की शनिवार को इलाज के दौरान कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मौत हो गई, जिसकी पहचान भागलपुर जिले के रोशनपुर के रहने वाले साहिल मंसूर (32) के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि साहिल किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे और ट्रॉमा केयर के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधांशु शेखर मिश्रा ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से साहिल की मौत हुई। वह अंदरूनी चोटों के अलावा गुर्दे की समस्या से जूझ रहे थे।
[ad_2]
Source link