[ad_1]
हाइलाइट्स
धोनी टीम इंडिया की हार का कारण बन गए थे
वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं जिता सके थे मैच
नई दिल्ली. भारत और और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से टी20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया का ऐलान अभी नहीं हुआ है. इस बीच हम आपको भारत-वेस्टइंडीज के मैच से जुड़े ऐसा पुराना किस्सा सुनाने जा रहे है जिसे आप शायद भूल गए हैं. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर मैच जिताते हुए देखा जाता है. लेकिन एक बार ऐसा हुआ था की महेंद्र सिंह धोनी ही टीम इंडिया की हार का कारण बने थे. उन्होंने केएल राहुल और रोहित शर्मा की मेहनत पर पानी फेरा था.
दरअसल, मैच साल 2016 का था, जब टीम इंडिया अमेरिका के दौरे पर गई थी. उस समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. टीम इंडिया को उस सीरीज में 2 टी20 मुकाबले खेलने थे. पहला मैच अमेरिका के सैंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में खेल जा रहा था. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज की ओर से ओपनिंग करने उतरे जॉनसन चार्ल्स और इविन लुईस ने बेहतरीन पारी खेली थी. इविन लुइस ने शतक जड़ा था जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 79 रन बनाए थे. टीम इंडिया को 246 रनों का लक्ष्य मिला था.
चेज करने उतरी टीम इंडिया की ओर से अजिंक्य रहाणे 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली भी 9 दिनों में 16 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल और रोहित शर्मा बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे. रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में 62 रन, जबकि राहुल 110 रन बनाकर नाबाद रहे. हालांकि, रोहित फिर आउट हो गए. धोनी 25 गेंदों में 43 रन बनाकर खेल रहे थे और टीम इंडिया को अंतिम गेंद पर 2 रनों की ज़रूरत थी.
एमएस धोनी ने उम्मीदों पर फेरा पानी
टीम इंडिया को फिर 246 रन बनाने के लिए सिर्फ 2 रनों की जरूरत थी. स्ट्राइक पर महेंद्र सिंह धोनी थे और गेंद ड्वेन ब्रावो के हाथ में थी. ड्वेन ब्रावो के इस ओवर में एक भी चौका नहीं आया था और अंतिम गेंद पर टीम इंडिया को 2 रन चाहिए थे. ब्रावो ने जब गेंद डाली तो महेंद्र सिंह धोनी गेंद को पढ़ने में असफल रहे और मार्लन सैमुअल्स को कैच दे बैठे. इसके बाद टीम इंडिया हार गई. टीम इंडिया वह सीरीज भी हार गई थी.
.
Tags: IND vs WI, KL Rahul, Ms dhoni, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 14:02 IST
[ad_2]
Source link