[ad_1]
The Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को उनकी एक हरकत के लिए मैच रेफरी ने फटकार लगाई है. बर्मिंघम में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा को आउट करने के बाद आक्रामक तरीके से बाहर भेजने के लिए बैन जैसी कड़ी सजा के बजाय चेतावनी मिली है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान जब रॉबिन्सन ने ख्वाजा को 141 रन पर आउट किया, तो उन्होंने जश्न मनाते हुए बल्लेबाज को आक्रामक अंदाज में विदाई दी, जिसमें कुछ अपशब्द भी शामिल थे.
[ad_2]
Source link