Home Breaking News Karnataka: कर्नाटक में बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आज बंद, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Karnataka: कर्नाटक में बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आज बंद, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

0
Karnataka: कर्नाटक में बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आज बंद, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

[ad_1]

karnataka bandh today over electricity tariff know details cm siddaramaiah

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के चैंबर ऑफ  कॉमर्स एंड  इंडस्ट्री ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ 22 जून को प्रदेश व्यापी बंद का एलान किया है। सभी व्यापारिक और उद्योग प्रतिष्ठानों को गुरुवार को बंद में सहयोग की अपील की गई है। बंद के चलते राज्य में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। 

‘उद्योग धंधे, बिजली की दरों में ऐसी बढ़ोतरी नहीं झेल पाएंगे’

कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनय जावली ने बताया कि आज का बंद सिर्फ व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए है और यह भी स्वैच्छिक है। सभी जरूरी सेवाएं इस बंद से प्रभावित नहीं होंगी। वाहनों की आवाजाही पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जावली ने कहा कि अगर बिजली की दरों में ऐसी अभूतपूर्व बढ़ोतरी की जाएगी तो उद्योग धंधे इसे वहन नहीं कर पाएंगे। 

अधिकारियों द्वारा मदद नहीं करने के बाद लिया बंद का फैसला

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बयान जारी कर कहा कि हम सभी व्यापारिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील करते हैं कि 22 जून को एक दिन के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। यह ESCOM द्वारा बिजली की दरों में असामान्य बढ़ोतरी के खिलाफ है। बीते आठ दिनों से हमने बिजली की दरों में बढ़ोतरी के प्रभाव की गंभीरता को समझाने की कोशिश की। हालांकि इसके बावजूद इसका सरकारी अधिकारियों की तरफ से कोई हल नहीं निकला गया है।  





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here