Home Sports MS Dhoni अगले IPL में खेलेंगे या नहीं? CSK CEO के एक बयान ने मचाई खलबली

MS Dhoni अगले IPL में खेलेंगे या नहीं? CSK CEO के एक बयान ने मचाई खलबली

0
MS Dhoni अगले IPL में खेलेंगे या नहीं? CSK CEO के एक बयान ने मचाई खलबली

[ad_1]

हाइलाइट्स

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर CSK CEO ने दी बड़ी जानकारी
धोनी ने आईपीएल 2023 फाइनल के बाद घुटने की सर्जरी करवाई है

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. इसके साथ ही चेन्नई मुंबई इंडियंस के साथ पांच बार खिताब जीतने वाली टीम बन गई थी. हालांकि, आईपीएल 2023 में धोनी घुटने की चोट से जूझते हुए खेले थे. टीम को चैंपियन बनाने के फौरन बाद ही धोनी को अपने घुटने की सर्जरी करानी पड़ी. वो सर्जरी के बाद से फिलहाल रिकवर हो रहे हैं. इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी के अगले आईपीएल यानी 2024 में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने हाल ही में सर्जरी के बाद मुंबई में धोनी से मुलाकात की थी और उनके हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था. धोनी फरवरी तक मैदान में नजर नहीं आएंगे और रिकवरी शुरू होने से पहले 3 हफ्ते की छुट्टी लेंगे.

धोनी को पता है उन्हें क्या करना है: CSK CEO
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा, “धोनी को अच्छे से पता है कि आगे उन्हें क्या करना है. अगर उन्हें आईपीएल से संन्यास से जुड़ा कोई फैसला लेना होगा तो वो सीधे एन. श्रीनिवासन से जाकर बात कर लेंगे. उनका चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सफर 2008 से शुरू हुआ था और आगे भी चलता रहने वाला है.”

ईशान-भरत की रेस के बीच आया एक और विकेटकीपर? धोनी जैसी है कहानी, बार-बार झेली नाकामी, अब टीम इंडिया दूर नहीं

विश्वनाथन ने आगे कहा कि धोनी पहले मैच से ही घुटने की तकलीफ झेल रहे थे. लेकिन, उन्होंने फाइनल तक इसका जिक्र नहीं किया. उन्होंने अपनी घुटने की तकलीफ को लेकर कभी किसी तरह की शिकायत नहीं की. हालांकि, सबको पता था कि धोनी कितनी तकलीफ हैं. वो दौड़ नहीं पा रहे थे. फाइनल जीतने के बाद उन्होंने कहा था अब मैं घुटने की सर्जरी कराऊंगा. इसके बाद वो मुंबई गए और फिलहाल, रिकवर हो रहे हैं. उनके पूरी तरह फिट होने में 3 महीने का वक्त लग सकता है. इसके बाद वह धोनी मैदान में प्रैक्टिस करते दिखाई दे सकते हैं.

Tags: Chennai super kings, IPL, IPL 2023, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here