[ad_1]
हाइलाइट्स
सिकंदर रजा ने पिछले मैच में ठोका था तूफानी शतक.
रजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोका अर्धशतक.
नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप कुछ महीनों का समय बचा हुआ है. सभी टीमें इस साल नई शुरुआत करने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं. उनमें से एक नाम जिम्बॉब्वे टीम का भी है जिसने वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में ही अपने तेवर दिखा दिए हैं. टीम क्वालीफायर्स में एक के बाद एक मैच जीतकर तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है. टीम की तरफ से पाकिस्तानी मूल के हरफनमौला खिलाड़ी सिकंदर रजा (Sikandar Raza) एक बार फिर अपना डंका बजाते नजर आ रहे हैं. जिम्बॉब्वे क्रिकेट के इतिहास में रजा जल्द ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं.
क्वालीफायर्स के पिछले दो मुकाबलों में सिकंदर रजा ने अपनी बैटिंग से विरोधी टीमों के परखच्चे उड़ा दिए हैं. उन्होंने पहले नीदरलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक ठोक ध्वस्त किया. उसके बाद अब वेस्टइंडीज को भी घुटने टेंकने पर मजबूर कर दिया है. सिकंदर रजा लगातार दोनों मैच के हीरो साबित हुए. नीदरलैंड के खिलाफ रजा ने अपने करियर का 7वां शतक ठोका. वह 102 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. रजा की बदौलत टीम वर्ल्ड कप के लिए भारत का टिकट काटने से महज कुछ कदम दूर है. वहीं, सिकंदर रजा जिंम्बॉब्वे की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का इतिहास रचने के लिए दहलीज पर आ चुके हैं.
महज 132 मैच खेलकर दूसरे नंबर पर पहुंचे रजा
जिम्बॉब्वे की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले बल्लेबाज ग्रांट फ्लॉवर हैं. जिन्होंने 12 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीतने के लिए 221 मुकाबले लिए. वहीं, बात करें रजा की तो वह बुलेट की तेजी से उनके करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने महज 132 मैच खेलकर 11 प्लेयर ऑफ द मैच जीते हैं. अगले मुकाबले में जैसे ही रजा के बल्ले से बड़ी पारी निकलती है वह ग्रांट फ्लॉवर की बराबरी कर लेंगे. फ्लॉवर को पीछे छोड़ने में भी रजा को कुछ मैच ही लगेंगे.
.
Tags: Sikandar Raza, World cup 2023, Zimbabwe
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 06:30 IST
[ad_2]
Source link