Home Breaking News Uttarakhand Weather: केदारनाथ पैदल मार्ग पर उफान पर आए नाले, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रा पर लगाई रोक

Uttarakhand Weather: केदारनाथ पैदल मार्ग पर उफान पर आए नाले, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रा पर लगाई रोक

0
Uttarakhand Weather: केदारनाथ पैदल मार्ग पर उफान पर आए नाले, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रा पर लगाई रोक

[ad_1]

Monsoon 2023 In Uttarakhand Weather Gadera overflow in Kedarnath driver dies after stone falls on taxi

केदारनाथ पैदल मार्ग पर उफानाए गदेरे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में रविवार सुबह से हो रही बारिश से पहाड़ों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। केदारनाथ पैदल मार्ग पर गदेरे (छोटे नाले) उफान पर आ गए हैं। भारी बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सुबह करीब 10:30 बजे केदारनाथ यात्रा रोक दी। यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया। साथ ही सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच चलने वाली शटल टैक्सी सेवा के वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से चालक की मौत हो गई। 

Uttarkashi: खेतों में काम करते समय चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, उपचार के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिन पूरे देश में झमाझम बरसात होगी। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी आज रविवार को तेज बौछारों के साथ भारी बारिश हुई। इसके साथ ही उत्तराखंड में मानसून औपचारिक तौर पर प्रवेश कर चुका है।

मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में कई दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगले कुछ दिन प्रदेशभर में बारिश होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here