[ad_1]

बाबा विश्वनाथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले भक्तों को विभिन्न आरती, सुगम दर्शन, अभिषेक और शृंगार के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा। सावन के सोमवार को लेकर मंगला आरती के टिकट चार गुना महंगे कर दिए गए हैं। 500 रुपये में मिलने वाली मंगला आरती के टिकट का शुल्क दो हजार कर दिया गया है।
इसके अलावा सुगम दर्शन, रुद्राभिषेक, संन्यासी भोग और सावन के शृंगार का शुल्क भी बढ़ाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंदिर प्रशासन के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने शुल्क वृद्धि के फैसले के वापस लेने की अपील की है। वहीं इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला भी बोला है।
उन्होंने रविवार को ट्वीट किया- ‘भाजपा सरकार से आग्रह है कि ‘बाबा विश्वनाथ जी’ के दर्शन पर शुल्क लगाकर गरीबों, सच्चे भक्तों, व आम जनता से ‘दर्शन का अधिकार’ न छीने। भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया है। नींदनीय!’
ये भी पढ़ें: सावन में बाबा विश्वनाथ के धाम में कई खास इंतजाम, आरती और सुगम दर्शन के टिकट हुए महंगे, जानिए
[ad_2]
Source link