Home Breaking News WFI Elections: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर गुवाहाटी हाईकोर्ट की रोक, 11 जुलाई को होने थे इलेक्शन्स

WFI Elections: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर गुवाहाटी हाईकोर्ट की रोक, 11 जुलाई को होने थे इलेक्शन्स

0
WFI Elections: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर गुवाहाटी हाईकोर्ट की रोक, 11 जुलाई को होने थे इलेक्शन्स

[ad_1]

Gauhati High Court stays WFI election, scheduled for July 11, on plea of Assam Wrestling Association

पहलवानों का प्रदर्शन और बृजभूषण शरण सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर गुवाहाटी हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। पहले यह चुनाव 11 जुलाई को होने थे, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। असम कुश्ती संघ की मांग पर यह रोक लगाई गई है। बुधवार (21 जून) को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की तदर्थ समिति ने भारतीय कुश्ती संघ के चुनावों को पांच दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया था। पहले यह चुनाव छह जुलाई को होने थे, जिसे तदर्थ समिति ने बदलकर 11 जुलाई कर दिया था, लेकिन अब 11 जुलाई को भी यह चुनाव नहीं होंगे।

दरअसल, पांच असंबद्ध राज्य निकायों ने चुनावों के लिए मतदान के अधिकार की मांग करते हुए सुनवाई में अपना मामला पेश किया था। इस कारण तदर्थ समिति को यह फैसला करना पड़ा था। हालांकि, असम कुश्ती संघ की किस मांग पर यह फैसला लिया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here