[ad_1]

सत्यप्रेम की कथा रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
सत्यप्रेम की कथा
कलाकार
कार्तिक आर्यन
,
कियारा आडवाणी
,
गजराज राव
,
सुप्रिया पाठक
,
शिखा तलसानिया
और
राजपाल यादव
लेखक
करण श्रीकांत शर्मा
निर्देशक
समीर विद्वांस
निर्माता
साजिद नाडियाडवाला
,
शरीन मंत्री केडिया
और
किशोर अरोड़ा
रेटिंग
29 जून 2023
समीर विद्वांस का नाम भले फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के जरिये ही हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने पहली बार सुना हो लेकिन मराठी सिनेमा पर नजर रखने वाले उनकी कलाकारी के बारे में खूब जानते हैं। उनकी बनाई फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ जो देश की पहली महिला फिजीशियन की सच्ची कहानी कहती है, देश दुनिया में खूब सराही जा चुकी है। इसके पहले वह ‘मला काहिच प्रॉब्लन नाही’ और ‘डबल सीट’ से भी अपनी तरफ फिल्म जगत का ध्यान खींच चुके थे, लेकिन ‘आनंदी गोपाल’ ने उनका आत्मविश्वास न सिर्फ बढ़ाया बल्कि हिंदी फिल्म जगत के नामी फिल्म निर्माताओं में से एक साजिद नाडियाडवाला के दरवाजे भी उनके लिए खुल गए। ‘सत्यनारायण की कथा’ नाम से इस फिल्म का एलान साजिद ने तब किया था जब कार्तिक को फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से निकाले जाने की खबर खूब सुर्खियां बना रही थी।
[ad_2]
Source link