[ad_1]
02:16 PM, 29-Jun-2023
गृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद गृह मंत्री अमित शाह लखीसराय के लिए रवाना हो गए। इधर, लखीसराय में मूसलाधार बारिश हो रही है।
12:32 PM, 29-Jun-2023
Amit Shah Bihar Visit Live : विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे अमित शाह, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर से बिहार आ रहे हैं। आज यानी गुरुवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान में गृह मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लखीसराय में गृह मंत्री अमित शाह की सभा ऐतिहासिक होगी। मुंगेर लोकसभा में इस बार कमल खिलेगा।
दरसअल, अमित शाह “मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत यहां आ रहे हैं। वह मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। शाह के कार्यक्रमों और उसमें बुलाए गए भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के दायरे को देखें तो पता चलता है कि वह एक नहीं, कई लक्ष्य लेकर आ रहे। वह तीर वाले नेता के किले में चुनौती देंगे, हेलिकॉप्टर वाले नेता की जमीन देखेंगे और कमल के फायर ब्रांड नेता की ताकत भी आंकेंगे।
[ad_2]
Source link