Home Breaking News ENG vs AUS Live: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में 32वां शतक लगाया, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 390 रन के पार

ENG vs AUS Live: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में 32वां शतक लगाया, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 390 रन के पार

0
ENG vs AUS Live: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में 32वां शतक लगाया, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 390 रन के पार

[ad_1]

04:18 PM, 29-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: स्मिथ का शानदार शतक

स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 32वां शतक लगाया। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के बराबर पहुंच गए। वॉ ने 168 टेस्ट में 32 शतक लगाए थे। स्मिथ ने 99वें टेस्ट में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सात विकेट पर 386 रन बना लिए हैं। स्मिथ 107 और कमिंस सात रन बनाकर नाबाद हैं।

03:59 PM, 29-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को मिली सातवीं सफलता

इंग्लैंड को सातवीं सफलता जेम्स एंडरसन ने दिलाई। उन्होंने मिचेल स्टार्क को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। स्टार्क 10 गेंद पर छह रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 358 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ के साथ कप्तान पैट कमिंस क्रीज पर हैं।

03:51 PM, 29-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका

दूसरे दिन की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के लिए खराब रही। उसने पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया। तब स्टीव स्मिथ के साथ एलेक्स कैरी नाबाद थे। कंगारू टीम को छठा झटका स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया। उन्होंने एलेक्स कैरी को एलबीडब्ल्यू कर दिया। कैरी 43 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद मिचेल स्टार्क क्रीज पर आए हैं। स्टीव स्मिथ धीरे-धीरे शतक के करीब बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 357 रन बना लिए हैं। स्मिथ 87 और स्टार्क पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

03:48 PM, 29-Jun-2023

ENG vs AUS Live: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में 32वां शतक लगाया, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 390 रन के पार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन गुरुवार (29 जून) को ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में पांच विकेट पर 339 रन से आगे खेल रही है। कंगारू टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। उसने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को दो विकेट से हराया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here