Home Breaking News Amit Shah Rajasthan Visit Live: गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर में, कहा- गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन

Amit Shah Rajasthan Visit Live: गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर में, कहा- गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन

0
Amit Shah Rajasthan Visit Live: गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर में, कहा- गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन

[ad_1]

Amit Shah Rajasthan Visit Live Home Minister Amit Shah in Udaipur Today to Attend Public Meeting

उदयपुर में गृह मंत्री अमित शाह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


Amit Shah Udaipur Visit News Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के उदयपुर दौरे पर हैं। शाह शहर के चेतक सर्किल स्थित गांधी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिना मतलब इस उम्र में इधर-उधर घूम रहे हैं। कोई उन्हें इस सभा का वीडियो भेज दे, असलियत पता चल जाएगी।

इससे पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर उतरे गृह मंत्री अमित शाह का पार्टी नेताओं ने जोरदार तरीके के स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।  

पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित किया

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नौ साल में देश को सुरक्षित किया है। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान पाकिस्तान से रोजना हमल होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने पाक को घर में घुसकर मारा। आज देश में आतंकी हमलों पर रोक लगी है। 

गहलोत सरकार भ्रष्टचार में नंबर वन

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है। सभी भ्रष्टाचारी एक जगह इक्टठा हो गए हैं। हमारी सरकार पर अभी तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है।

शाह ने उठाया कन्हैयालाल हत्याकांड का मुद्दा

अमित शाह ने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भी गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार तो कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़ना ही नहीं चाहती थी। एनआईए ने कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़ा है। शाह ने कहा कि गहलोत सरकार प्रदेश में वोट बैंक की राजनीति करती है।   

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here