[ad_1]

मणिपुर में राज्यपाल से मिले राहुल गांधी।
– फोटो : ANI
विस्तार
मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पद से इस्तीफा देने की अटकलें चल रही हैं। दरअसल सीएम एन बीरेन सिंह थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, एन बीरेन सिंह सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। एन बीरेन सिंह शाम तीन बजे के करीब राज्यपाल अनुसुइया उइके से राजभवन में मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा सौंपते हैं तो केंद्र के पास राष्ट्रपति शासन लागू करने का भी विकल्प है। इस तरह की अटकलें हैं कि केंद्र इस बारे में विचार कर रहा है।
#WATCH | Manipur CM N Biren Singh outside his residence in Imphal. pic.twitter.com/1uqm0jafVE
— ANI (@ANI) June 30, 2023
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा किया और इसके बाद राज्यपाल से भी मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मणिपुर को शांति की जरूरत है। मैं राहत शिविर में गया और हर समुदाय के लोगों से मिला। राहत शिविरों में दवाई, खाने की कमी है जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। मेरी मणिपुर के हर व्यक्ति से अपील है कि शांति बनाए रखें। मैं यहां मौजूद हूं और जो शांति कि लिए कर सकता हूं वह करूंगा।
[ad_2]
Source link