Home Sports श्रीलंका ने ODI WC के लिए किया क्वालीफाई, 2 नवंबर को टीम इंडिया से होगी टक्कर

श्रीलंका ने ODI WC के लिए किया क्वालीफाई, 2 नवंबर को टीम इंडिया से होगी टक्कर

0
श्रीलंका ने ODI WC के लिए किया क्वालीफाई, 2 नवंबर को टीम इंडिया से होगी टक्कर

[ad_1]

नई दिल्ली. श्रीलंका ने भारत  में आयोजित होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जिम्बाब्वे के बुलावायो में रविवार को खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के सुपर सिक्स मुकाबले में मेजबान (Sri Lanka vs Zimbabwe) टीम को 9 विकेट से पराजित कर वर्ल्ड कप के मेन ड्रॉ में खेलने के लिए क्वालीफाई किया. श्रीलंका टीम 2 नवंबर को भारत से वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी. यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

श्रीलंका की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए विश्व कप के मेन ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया है. सुपर सिक्स में 4 मैचों में उसके 8 अंक हो गए हैं. जिम्बाब्वे के इतने ही मैच से 6 अंक हैं. श्रीलंका ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की है. मेजबानों की ओर से रखे गए 166 रन के जवाब में श्रीलंका ने 101 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से जीत दर्ज की.

Ben Stokes Century: सिक्स की हैट्रिक… बेन स्टोक्स की धमाकेदार सेंचुरी, इंग्लैंड को मिली जीत की सुगंध

वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने की दौड़ में कौन सबसे आगे? ये है पूरा गणित

जिम्बाब्वे की टीम 165 रन ही बना सकी
जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 32.2 ओवर में 165 रन बनाए. उसकी ओर से सीन विलियम्स (Sean Williams) ने सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली जबकि सिकंदर रजा ने 31 रन का योगदान दिया. कप्तान क्रेग इर्विन 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. श्रीलंका की ओर से स्पिनर महीश तीक्ष्णा ने 4 विकेट चटकाए जबकि दिलशान मधुशंका ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले.

ओपनर पथुम निसंका ने श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत
जवाब में श्रीलंकाई टीम ने ओपनर पथुम निसंका के नाबाद 101 रन के दम पर 33.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए. निसंका ने 102 गेंदों पर 14 चौके जड़े जबकि दिमुथ करुणारत्ने ने 56 गेंदों पर 30 रन बनाए. कुसल मेंडिस 42 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद लौटे.

Tags: Icc world cup, Sri lanka, Sri Lanka Cricket Team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here